Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना रहा था समुदाय विशेष का युवक
  • उत्तरकाशी

महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना रहा था समुदाय विशेष का युवक

RNS INDIA NEWS 25/09/2025
rns featured image new

बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवक को किया पुलिस के हवाले

उत्तरकाशी(आरएनएस)। शहर के मुख्य बाजार में सब्जी की ठेली लगाने वाले एक समुदाय विशेष के युवक को महिला व युवतियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया है। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा और पिटाई करते हुए उसे कोतवाली ले गये, जहां पुलिस ने संबंधित युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। बीते बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे मुख्य बाजार की माल रोड पर एक दुकान के बाहर इंदिरा कालोनी निवासी अरशद अहमद अंसारी(24) को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद् के कुछ कार्यकर्ताओं ने मोबाइल फोन से चोरी-छिपे महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाते पकड़ा। उसके मोबाइल फोन में कई महिलाओं व युवतियों की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले। इससे आक्रोशित बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता युवक को मारते-पिटते हुए कोतवाली उत्तरकाशी ले गये, उन्होंने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा काटा। मामले में पुलिस ने संबंधित युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता में सार्वजनिक स्थान पर गलत हरकत करने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। उत्तरकाशी कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उसके मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है।
समुदाय विशेष के एक युवक के इस तरह चोरी-छिपे महिलाओं, युवतियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाये जाने की घटना से विहिप, बजरंग दल व उक्रांद के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में उबाल है। विहिप से जुड़े दिनेश पंवार, कीर्ति महर, बजरंग दल के आशुतोष नेगी, उक्रांद के नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह व वरिष्ठ नेता विष्णुपाल रावत आदि ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि संबंधित युवक के मोबाइल फोन में सैकड़ों महिला व युवतियों की आपत्तिजनक फोटो है, जिसकी फारेंसिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने इसकी बारीकी से जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, जिससे बाजार में आने वाली बहू-बेटियां स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया पुरस्कृत
Next: यूकेएसएसएससी मामले में एसआईटी ने जारी किया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

विदेशियों को बिना सूचना ठहराने पर दो होटल मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तुनालका में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का संचालन ठप

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.