Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में एसबीएस कॉलेज के बाहर बवाल, फायरिंग
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में एसबीएस कॉलेज के बाहर बवाल, फायरिंग

RNS INDIA NEWS 24/09/2025
rns featured image new

छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़े

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर में नामांकन प्रक्रिया के दिन बुधवार दोपहर छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। लात-घूंसे और डंडे चले। एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। वहीं एक पक्ष के समर्थक ने से दो राउंड फायरिंग कर दी, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी तमंचा लहराया गया। हाईवे पर हुई अराजकता के बीच पुलिस नदारद दिखी। बाद में पहुंची सीपीयू और पुलिस ने दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। इस घटना के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं में भय का माहौल है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक, छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान अध्यक्ष पद के दावेदार नागेंन्द्र गंगवार अपने दो प्रस्तावकों के साथ कॉलेज के अंदर गए और नामांकन कराया। इसके कुछ देर बाद अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार रजत सिंह बिष्ट अपने दो प्रस्तावकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। दोनों नामांकन कराने के बाद बाहर आ गए। इस दौरान हाईवे पर एक ओर रजत बिष्ट के समर्थक और दूसरी ओर नागेंन्द्र गंगवार के समर्थक नारेबाजी करने लगे। इस दौरान समर्थक एक-दूसरे की ओर चेस्ट कार्ड उड़ाने लगे और हूटिंग होने लगी। इस दौरान विवाद हो गया और दोनों पक्ष के समर्थक भिड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गयी। दोनों के समर्थक एक-दूसरे को गिरा-गिराकर पीटते और दौड़ाते नजर आए। इस बीच एक पक्ष के समर्थक ने पिस्टल निकालकर दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गयी और दूसरे पक्ष की ओर से भी तंमचा निकाले जाने से दहशत फैल गई। हाईवे पर अराजकता के बीच जाम लग गया और स्कूली बसों समेत तमाम वाहन फंस गए। बवाल की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीपीयू मौके पर पहुंची और छात्र गुटों को तितर-बितर किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती महिला को दी एयर एम्बुलेंस की सुविधा
Next: लैप्स हुई पॉलिसी के सेटलमेंट का झांसा देकर 3.97 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.