Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जमीन मालिक सही है या ठग, ग्राहक खुद भी कर सकेंगे जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जमीन मालिक सही है या ठग, ग्राहक खुद भी कर सकेंगे जांच

RNS INDIA NEWS 20/09/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। जमीनों की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े रोकने के लिए स्टांप एवं पंजीकरण विभाग ने अपनी व्यवस्था और अधिक पारदर्शी बना दी है। अब विभाग न केवल जमीन का सटीक विवरण उपलब्ध कराएगा, बल्कि संबंधित संपत्ति पर बकाया हाउस टैक्स, बिजली और पानी के बिलों की जानकारी भी खरीदारों को मिलेगी।

विभाग ने अपने ई-रजिस्ट्री सिस्टम को शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और जल संस्थान से जोड़ दिया है। स्टांप एवं पंजीकरण विभाग की वेबसाइट eregistrationukgov.in पर शहरी विकास विभाग के कॉलम में संपत्ति की लोकेशन और मानचित्र का पूरा ब्योरा उपलब्ध है। वहीं, जल संस्थान और यूपीसीएल से जुड़े हिस्से में पेयजल व बिजली कनेक्शन की स्थिति और लंबित बकाया का विवरण देखा जा सकता है।

वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि विभाग ने जमीन की खरीद-फरोख्त प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ‘स्वभूमि’ मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से भूमि के वास्तविक स्वामी, आकार और स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इससे भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

स्टांप विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से संपत्ति का सटीक ब्योरा, मूल्यांकन और स्टांप रजिस्ट्रेशन शुल्क की जानकारी भी आसानी से मिलेगी। इसके अलावा विभाग ने पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू की है। अब दस्तावेजों को रजिस्ट्रार कार्यालय तक ले जाने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक आवश्यक दस्तावेजों को पीडीएफ के रूप में तैयार कर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं और तय शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार रजिस्ट्रार कार्यालय से समय लेकर शेष औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में महिलाओं ने दुकान से नहीं बिकने दी शराब
Next: देवप्रयाग का बमाणा मोटर मार्ग चट्टान टूटने से बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.