Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • वन विभाग की टीम ने ड्रोन उड़ाकर की गुलदार की लोकेशन ट्रेस
  • रुद्रप्रयाग

वन विभाग की टीम ने ड्रोन उड़ाकर की गुलदार की लोकेशन ट्रेस

RNS INDIA NEWS 20/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बसुकेदार क्षेत्र के डालसिंगी में गुलदार द्वारा महिला पर हमले की घटना के बाद बीती रात से ही वन विभाग की टीम ने गांव में गश्त शुरू कर दी। जबकि शनिवार को विभाग ने गांव के आसपास ड्रोन उड़ाकर गुलदार की लोकेशन ट्रेस की। हालांकि कुछ भी नहीं दिखाई दिया। वहीं विभाग ने क्षेत्र में कैमरा ट्रैप भी लगा दिए हैं। जबकि ग्रामीणों को बैठक कर जागरूक किया गया। शनिवार को वन विभाग की गुप्तकाशी रेंज के रेंजर एचएस रावत की मौजूदगी में वन विभाग की आठ सदस्यीय टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में ग्रामीणों को गुलदार से बचने के उपाय बताए। इसके साथ ही आसपास कैमरा ट्रैप लगाए ताकि गुलदार की गतिविधि का पता चल सके। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आठ वन कर्मियों की टीम गश्त पर लगाई गई है जिसमें वन दरोगा, वन वीट अधिकारी, वॉचर आदि शामिल है। रेंजर एचएस रावत ने बताया कि गुलदार से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विभाग लगातार गश्त कर रहा है। ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र में रेकी की गई है किंतु गुलदार की चहलकदमी नजर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि जब तक जरूरत पड़ेगी विभागीय गश्त जारी रहेगी। वहीं शनिवार को गुलदार के हमले में घायल डालसिंगी गांव निवासी 60 वर्षीय बिंदेश्वरी देवी पत्नी सोबत सिंह को शनिवार को सीएचसी अगस्त्यमुनि से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रैफर किया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह, विजय सिंह, हरिभजन, मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीण लगातार पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं किंतु वन विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। पूर्व में भी यहां गुलदार के हमले की घटनाएं हुई है। लोग दहशत में है। उन्होंने शीघ्र महिला को उचित मुआजवा देने के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पिजरा लगाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धुमाकोट के ग्रामीणों में गुलदार और बाघ की दहशत
Next: महर गांव में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में खौफ

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.