Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद संस्थान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद संस्थान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-18 at 17.34.19

अल्मोड़ा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी के साथ प्रतिवर्ष की तरह संस्थान में हिंदी उत्सव पखवाड़ा – 2025 का शुभारंभ भी किया गया। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को यूनिकोड में हिंदी टंकण प्रतियोगिता और हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के वैज्ञानिकों, तकनीकी अधिकारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों और सहायक वर्ग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का संचालन प्रभारी अधिकारी (राजभाषा) रेनू सनवाल के मार्गदर्शन में किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘कृषि में सहकारिता की भूमिका : चुनौतियां और संभावनाएं’, ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान में युवाओं की भूमिका’, ‘एआई और आईसीटी का कृषि में उपयोग’, ‘विकसित भारत 2047 और कृषि का भविष्य’ तथा ‘कृषि में युवाओं और स्टार्टअप्स की भूमिका’ जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। टंकण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की दक्षता और गति ने यह दर्शाया कि कर्मचारी न केवल हिंदी भाषा के प्रयोग में दक्ष हैं, बल्कि तकनीकी उपकरणों के उपयोग में भी निपुणता रखते हैं। निबंध लेखन में प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के संवर्धन और उसकी प्रासंगिकता पर सार्थक विचार साझा किए। विजेताओं को हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जो सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। इस अवसर पर हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन, हिंदी स्वरचित काव्य पाठ और आशुभाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर रेनू सनवाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल भाषा के प्रति अपनत्व की भावना जगाते हैं, बल्कि कार्यकुशलता और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध शस्त्रों की तस्करी और दुरुपयोग पर रोक हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित
Next: सिमतोला ईको पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.