Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी को भगाने वाले युवक पर अपहरण का केस
  • हरिद्वार

किशोरी को भगाने वाले युवक पर अपहरण का केस

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

रुडकी। सुल्तानपुर क्षेत्र के गांव का युवक पड़ोस से नाबालिग लडक़ी को लेकर फरार हो गया। किशोरी के परिजनों ने तलाश की, तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। कई दिन के बाद भी किशोरी के वापस नहीं लौटने पर उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पड़ोस की 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ प्रेम संबंध था। इसे लेकर लडक़ी के परिजनों ने कई बार युवक को नसीहत किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उन्होंने किशोरी के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। एक फरवरी की सुबह किशोरी परिजनों को चकमा देकर युवक के पास पहुंच गई। इसके बाद युवक उसे साथ लेकर फरार हो गया। किशोरी के घर में मौजूद न होने की जानकारी उसके परिजनों को मिली, तो उन्होंने तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि पड़ोसी युवक उसे अपने साथ ले गया है। उन्होंने युवक के परिजनों से संपर्क कर किशोरी को वापस लौटाने की मांग की। युवक के परिजन कई दिन तक उन्हें टरकाते रहे। गत दिवस किशोरी की मां लक्सर कोतवाली पहुंची और आरोपी युवक इसरार पुत्र याद हसन पर नाबालिग का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक व किशोरी दोनों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोलानी नदी के पास रहने वाले लोगों को किया अलर्ट
Next: रोशनाबाद की अस्थाई जेल से भागा कैदी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.