Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी परिसर में ओजोन संरक्षण पर हुई चर्चा
  • पौड़ी

पौड़ी परिसर में ओजोन संरक्षण पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 16/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। विश्व ओज़ोन दिवस पर मंगलवार को बीजीआर परिसर पौड़ी के रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ओजोन संरक्षण पर विस्तार से चर्चा हुई। विज्ञान लोकप्रियकरण व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। ओज़ोन संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को लेकर संकाय सदस्य, शोधकर्ता और छात्र एक मंच पर आए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो यूसी गैरोला ने नीति और कार्यान्वयन के दृष्टिकोण को चर्चा में शामिल किया। वहीं प्रो एमसी पुरोहित ने ओज़ोन दिवस मनाने और पर्यावरण संरक्षण में शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भूमिका को बताया। प्रो प्रभाकर बडोनी ने ओज़ोन क्षरण की समस्या से निपटने में निरंतर अनुसंधान और जनसहभागिता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, घुड़दौड़ी के प्रो हरमेंद्र गोयल ने ओज़ोन क्षरण के पीछे के विज्ञान, इसके पर्यावरणीय और स्वास्थ्य प्रभाव, ओज़ोन पुनर्प्राप्ति के उद्देश्य से तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी। प्रो पीयूष गोयल ने भी ओज़ोन-सुरक्षित प्रयासों को लागू करने में वैश्विक प्रयासों और भारत की भूमिका के बारे में बताया। वहीं आस्था शर्मा, अमन, मीनाक्षी कैलाश और साक्षी नेगी आदि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अव्वल रहे। कार्यक्रम में डॉ. गौतम कुमार, डॉ. सरिता गौड़, डॉ. अनूप पांडे, डॉ. सीबी कोटनाला, डॉ विक्रम सिंह नेगी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अनिल दत्त और डॉ. अतुल सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन सचिव ने किया जागेश्वर धाम का स्थलीय निरीक्षण
Next: 848 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.