Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वागत पार्किंग बाहरी लोगों को दिए जाने पर जताया विरोध
  • अल्मोड़ा

स्वागत पार्किंग बाहरी लोगों को दिए जाने पर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 15/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। स्वागत के पास बनी मल्टीस्टोरी पार्किंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। टैक्सी यूनियन ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्किंग के दो फ्लोर यूनियन को देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब इसे किसी बाहरी व्यक्ति को दिए जाने की चर्चाएं हो रही हैं। इसको लेकर टैक्सी संचालकों में आक्रोश है। यूनियन अध्यक्ष शैलेन्द्र तिलारा ने कहा कि पार्किंग का निर्माण टैक्सियों की सुविधा और नगर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए हुआ था, लेकिन वर्तमान नीति से टैक्सी चालकों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूनियन की अनदेखी की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यूनियन ने नगर की यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अध्यक्ष तिलारा ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जहां चार सवारियों की अनुमति है, वहां अधिक यात्री बैठाए जा रहे हैं, जिससे न केवल नियम टूट रहे हैं बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला चालकों के लिए जारी ऑटो परमिट पर पुरुष वाहन चला रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई बार एक ही वाहन को विभिन्न स्थानों पर रोका जा रहा है और चालान किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर नियम विरुद्ध वाहन बिना रोक-टोक चल रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ मैकेनिक स्कूटी टैक्सी सेवाएं बिना प्रशिक्षित चालकों के चला रहे हैं, जो पूरी तरह अवैध है और हादसों का खतरा बढ़ा रही हैं। अध्यक्ष तिलारा ने कहा कि क्वारब रोड से गुजरने वाले टैक्सी संचालकों और पर्यटकों को भी इस अव्यवस्था का सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस और प्रशासन अवैध रूप से चल रही रेपीडो व अन्य टू-व्हीलर टैक्सी सेवाओं पर तुरंत रोक लगाए। बैठक में यूनियन अध्यक्ष शैलेन्द्र तिलारा, सचिव अर्जुन बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल रावत, कोषाध्यक्ष बालकिशन जोशी, संरक्षक अनूप साह और भुवन चंद भट्ट मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि टैक्सी यूनियन को उसका अधिकार नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ
Next: महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.