Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल में 14 अक्तूबर से खेली जाएगी महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता
  • नैनीताल

नैनीताल में 14 अक्तूबर से खेली जाएगी महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 13/09/2025
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। नैनीताल में अखिल भारतीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को बैठक हुई। 14 से 17 अक्तूबर तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में अंतराष्ट्रीय स्तर के कई जाने माने बॉक्सर भाग ले सकते हैं। नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और खेल विभाग के लोग मौजूद रहे। डीएम के निर्देशन में इस प्रतियोगिता में देशभर से आ रही टीमों के रहने और खाने की व्यवस्था, रिंग लाने व उसे लगाने की व्यवस्था, टेंट और माइक व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट वाहन व्यवस्था, स्वागत समिति, उद्घोषक, स्वागत काउंटर, ऑफिसियल के साथ वॉलंटियर, समन्वय अधिकारी को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि महिला बॉक्सरों की संख्या करीब 90 है। कोच, मैनेजर, ऑफिसियल्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वॉलंटियर आदि मिलाकर संख्या 170 होगी। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, आल इंडिया पुलिस, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशनल बोर्ड, एसएससीबी आदि टीमों के भाग लेने की संभावना है। बैठक में ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल खोलिया, नवीन टम्टा, बॉक्सिंग कोच अजय कुमार, पुष्पा दर्मवाल, मनोज कुमार, भगवत मेर, रंजीत थापा, सुनील कुमार, नवीन पाण्डे, कमल जगाती आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दन्या में दिया बाती स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा संपन्न
Next: सेब की फसल तैयार ..  अफसरों के साथ ही कृषि मंत्री के चक्कर काट रहे काश्तकार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.