Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संगठनात्मक बदलाव को लेकर अमरुत ठाकोर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे रायशुमारी
  • अल्मोड़ा

संगठनात्मक बदलाव को लेकर अमरुत ठाकोर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे रायशुमारी

RNS INDIA NEWS 13/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-13 at 19.29.59

अल्मोड़ा। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और गुजरात विधानसभा के विधायक अमरुत ठाकोर ने शनिवार को नगर के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वे यहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया को लेकर आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की रायशुमारी कर रही है। हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा और उनकी राय को पार्टी हाईकमान के सामने रखा जाएगा। अमरुत ठाकोर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का मानना है कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझने से ही संभव है। इसी दृष्टि से एआईसीसी से लेकर प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल और ग्राम स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित किया जा रहा है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर होगी, जिसमें किसी प्रकार का दबाव नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी योग्यता और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर दी जाएगी। ठाकोर ने बताया कि उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और पंजाब में संगठनात्मक फेरबदल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित होंगी, जिनकी रिपोर्ट आल इंडिया कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी और उसी आधार पर आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां ब्लॉक स्तर से शुरू कर दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर पंचायत तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पिताम्बर पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूरन बिष्ट और जिला प्रवक्ता निर्मल रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया दून अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति
Next: अल्मोड़ा बेस अस्पताल से रेफर मरीज का रानीखेत में सफल प्रसव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.