Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • निविदा शर्तों के विरोध में ठेकेदार संघ ने सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

निविदा शर्तों के विरोध में ठेकेदार संघ ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 12/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा टू विड निविदाओं में 200 प्रतिशत टर्नओवर और 80 प्रतिशत समान कार्य अनुभव की शर्तें लागू किए जाने के विरोध में हिल्स कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन अल्मोड़ा ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता स्तर द्वितीय, लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा तथा मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने कहा कि विभाग द्वारा लगाई गई कठोर शर्तों से स्थानीय और छोटे स्तर के ठेकेदारों के हितों को गंभीर आघात पहुंचेगा। ऐसी स्थिति में केवल बड़े ठेकेदार ही निविदाओं में भाग ले पाएंगे, जबकि लंबे समय से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे स्थानीय ठेकेदारों को बाहर होना पड़ेगा। संगठन ने यह भी कहा कि राज्य के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में काम करने वाले ठेकेदार न केवल स्थानीय परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं, बल्कि सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी सफलतापूर्वक कार्य करते आए हैं। ठेकेदार संघ ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने निविदा शर्तों में शीघ्र संशोधन नहीं किया तो ठेकेदार वर्ग आंदोलन करने को बाध्य होगा। एसोसिएशन ने मांग की कि टर्नओवर और अनुभव की शर्तों को यथार्थपरक बनाया जाए, ताकि स्थानीय ठेकेदारों को भी समान अवसर मिल सके। इस अवसर पर ठेकेदार संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट, महासचिव सुरेंद्र बेलवाल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अकरम खान, जगदीश भट्ट, मीडिया प्रभारी पूरन पालीवाल, उप सचिव जितेंद्र सिगवाल, राजेंद्र दुर्गापाल, जीवन भंडारी और गिरीश पांडे सहित अनेक ठेकेदार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3.38 लाख की स्मैक के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आईडीपी ड्राफ्ट का प्रस्तुतिकरण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.