Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब मार्ग 24 घंटे खोलने की मांग, व्यापारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
  • अल्मोड़ा

क्वारब मार्ग 24 घंटे खोलने की मांग, व्यापारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

RNS INDIA NEWS 12/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-12 at 15.59.39_11zon

अल्मोड़ा। क्वारब मार्ग को 24 घंटे सभी हल्के व भारी वाहनों के लिए खोलने की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला व नगर इकाई ने शुक्रवार को अल्मोड़ा बाजार में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। पहला दिन अभियान बाटा चौक में चला, जबकि शनिवार को यह अभियान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से क्वारब मार्ग कभी खोला और कभी बंद कर दिया जाता है। तीन-चार महीने से भारी वाहनों के लिए मार्ग बंद होने से ट्रांसपोर्ट, पर्यटन और व्यापार प्रभावित हो गया है। लोडिंग और अनलोडिंग की समस्या से व्यापारी और आमजन लगातार परेशान हैं। आरोप लगाया गया कि ठेकेदार की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के कारण सड़क पर काम पूरा हुए दो माह भी नहीं हुए और उसमें दरारें आ गई हैं। यह जनता के धन की बर्बादी है और इसकी जिम्मेदारी सरकार व जिला प्रशासन की है। जिला अध्यक्ष सुशील साह और नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि सोमवार को व्यापारी क्वारब मार्ग की समस्या को लेकर आक्रोश व्यक्त करेंगे और नंदादेवी मंदिर से पलटन बाजार तक मशाल जुलूस निकालेंगे। इस कार्यक्रम में अन्य संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में जिला अध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर सचिव वकुल साह, महिला जिला उपाध्यक्ष जया साह, जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी, ज्योति कपूर, कन्नू पांडे, हेमंत रावत, अजीत कार्की, आशु गोस्वामी, पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनूप कुमार, विकास कुमार, नवीन कुमार और गुंजन चम्याल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आईडीपी ड्राफ्ट का प्रस्तुतिकरण
Next: प्रेमी ने लोहे की रॉड मारकर लिव इन पार्टनर की हत्या की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.