Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रेत मिला सरकारी नमक नहीं उठाएंगे राशन डीलर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रेत मिला सरकारी नमक नहीं उठाएंगे राशन डीलर

RNS INDIA NEWS 11/09/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सरकारी नमक में रेत की शिकायतों के बीच राशन डीलरों ने आगे से नमक का स्टॉक नहीं उठाने का फैसला लिया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फैडरेशन का कहना है कि नमक में गड़बड़ी की वजह से उपभोक्ताओं की नाराजगी भी उन्हें झेलनी पड़ रही है। साथ ही सप्लायर या गोदाम के बजाए सरकारी राशन की दुकानों से सैंपल लिए जाने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि ऐसा होने से राशन विक्रेताओं की छवि भी प्रभावित हुई है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा कि नमक को लेकर लगातार शिकायत आ रही है। लोग शिकायत कर रहे हैं कि नमक में रेत मिला है। दुकानों में जो स्टॉक है, हमारे लिए उसे ही निकालना मुश्किल हो रहा है। इसलिए फैडरेशन ने तय किया है कि आगे हम लोग नमक का स्टॉक नहीं लेंगे। मालूम हो कि नमक में रेत की शिकायत के बाद प्रदेशभर में नमक के सैंपल भी लिए गए थे, इनकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है और नमक की बिक्री जारी है। राशन डीलरों ने दाल की कीमतें भी बाजार के बराबर होने की वजह से इसका स्टॉक आगे से नहीं उठाने का फैसला किया है। वहीं, राष्ट्रीय खाद्य योजना का लाभांश पिछले एक साल से नहीं मिला है। साथ ही कोविड काल का लाभांश भी अधिकांश राशन विक्रेताओं को अभी तक नहीं मिल पाया है। इसे लेकर भी जल्द ऑनलाइन बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। सोशल मीडिया में भी सरकारी नमक के मीम वायरल सोशल मीडिया में भी सरकारी नमक में रेत होने के तमाम मीम वायरल हो रहे हैं। इस नमक की सप्लाई गुजरात की कंपनी उत्तराखंड के साथ ही राजस्थान, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में भी कर रही है, लेकिन नमक को लेकर शिकायत अभी उत्तराखंड में ही सामने आई है। सरकारी नमक की सप्लाई में गड़बड़ी की शिकायतें भी आती रही हैं। उत्तरकाशी जिले में सप्लाई होने वाले नमक की खेप जुलाई महीने पहले विकासनगर के गोदाम में पकड़ी गई थी, जिस पर तब स्थानीय प्रशासन ने मुकदमा भी कराया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में की पुलिसिंग की समीक्षा, डिजिटल सेवाओं पर दिया जोर
Next: एसएसजे विवि में छात्रसंघ चुनावों को लेकर बैठक आयोजित

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.