Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को चैक बांटना भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता: वैभव पाण्डेय यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता
  • अल्मोड़ा

पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को चैक बांटना भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता: वैभव पाण्डेय यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new


अल्मोड़ा। यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने विगत दिवस भाजपा सरकार द्वारा किसानो के नाम पर पूरे प्रदेश में बांटे गये बिना ब्याज के सरकारी ऋणों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन ऋणों में सरकार और उसके नुमाइंदों ने किसानों का हक़ मारते हुए अपने व्यक्तिगत संबंधो पर अपने ख़ास लोगों को तीन लाख से पांच लाख तक का लोन बिना किसी ब्याज के दे दिया जो कि साफ प्रदर्शित करता है कि भाजपा सरकार सिर्फ अपने लोगों का भला करती है और समाज में ढिंढोरा पीटती है कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरन्स की सरकार है। श्री पाण्डेय ने कहा कि वास्तव में इस ऋण के हकदार वे लोग थे जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और जिनके पास अपना रोजगार शुरू करने तक का पैसा नहीं। परन्तु सरकार के ऋण वितरण कार्यक्रम से स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि पात्रों को छोड़ सरकार द्वारा अपात्रों को यह बिना ब्याज का ऋण देकर बेरोजगारों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ छल किया गया है, जो भाजपा की नियत और नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम केवल विज्ञापनों और समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी पीठ थपथपाना भर रह गया है। कल के चैक वितरण कार्यक्रम में भी यही देखने को मिला। चैक वितरण कार्यक्रम को भाजपा ने अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम बना दिया जिसमें भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चैक वितरित कर और उस चैक वितरण की फोटो अखबार में छपवा देने मात्र से ही भाजपा की कारस्तानी छुप नहीं जाएगी।उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार को प्रत्येक जिले में इन ऋण आवेदन करने वालों और ऋण प्राप्त करने वालों की सूची सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को वास्तव में अपना रोजगार शुरु करने के इस ऋण की आवश्यकता थी उन लोगों को तो इस ऋण से वंचित कर दिया गया इसके विपरीत अपात्रों को जो भाजपाइयों के निकटस्थ थे थोक के भाव ये ऋण बांट दिया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि किसी भी सूरत में सरकार के इस कारनामे को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि गरीबों का हक मारकर उन व्यक्तियों को चैक बांटना जो चैक लेने के लिए अपनी गाड़ी में आएं कहां तक उचित है इसका फैसला जनता करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2021 का बजट आत्मनिर्भर भारत का बजट: अजय टम्टा
Next: अपनी डिजिटल करेंसी लाएगा रिजर्व बैंक

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.