Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
  • हरिद्वार

ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

RNS INDIA NEWS 09/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक ने पीछे से साइकिल पर टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीपीयू पुलिस ने थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया। ज्वालापुर की राजलोक कॉलोनी निवासी धर्मवीर शर्मा ने थाना कनखल में दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई जगदीश निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप, कनखल बीते रविवार की सुबह गैस सिलेंडर भरवाकर साइकिल से घर लौट रहा था। जब वह बिजलीघर के पास गुरुकुल विवि रोड के सामने पहुंचा तो दिल्ली की ओर से आ रहे ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। धर्मवीर के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके भाई जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक हादसे के बाद आरोपी बिना मदद किए फरार हो गया। उसे सीपीयू पुलिस ने कुछ दूरी पर दबोच लिया। थाना कनखल प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड को 20 हजार करोड़ का विशेष राहत पैकेज दे केंद्र: माहरा
Next: केदारनाथ में मौसम खुलते ही बढ़े तीर्थयात्री

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.