Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर आईं दरारें, धंसने की आशंका
  • टिहरी

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर आईं दरारें, धंसने की आशंका

RNS INDIA NEWS 08/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग के शुरुआत में गहरी दरारें आने से जमीन  धंसने की आशंका बनी है। धंसाव गहराया तो देवप्रयाग से मंडल मुख्यालय पौड़ी, सतपुली, कोटद्वार, डांडा नागराजा सहित पौड़ी जिले के सैकड़ों गांवों तक सीधे पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। राजमार्ग से सटे देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर यहां जल निगम कार्यालय के निकट करीब 300 मीटर तक गहरी व चौड़ी दरारें पड़ गई हैं। जिससे सड़क यहां कभी भी पूरी तरह जमींदोज हो सकती है। टिहरी पौड़ी जिलों को जोड़ने वाली इस सड़क से राजधानी देहरादून से मण्डल मुख्यालय पौड़ी सबसे कम दूरी पर है। इस मार्ग के बंद होने से पौड़ी के लिए श्रीनगर होकर करीब 35 किमी अधिक की दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं सतपुली, कोटद्वार क्षेत्र से सीधे टिहरी, उत्तरकाशी आदि जाने वालों को भी 50 किमी से अधिक दूरी नापना मजबूरी होगी। जबकि सौड़ गांव में बन रही भारत की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग का काम भी काफी प्रभावित होगा। यही नहीं वाहनों से देवप्रयाग संगम पर जाने वाले तीर्थयात्री भी यहां तक नहीं पहुंच पाएंगे। देहरादून, ऋषिकेश से पौड़ी जिले को जाने वाली नियमित बस सेवा, निजी वाहन चालकों की भी इससे मुश्किल बढ़ेगी। इस मार्ग से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का गांव घीडी, सांसद अनिल बलूनी का गांव जमरी भी सीधा जुड़ा हुआ है। यहां तेजी से बढ़ती दरारों को देखकर प्रशासन और लोनिवि को जल्दी ही मरम्मत के लिए उचित कदम उठाना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर जहां हजारों लोग आवाजाही से प्रभावित होंगे, वहीं जनजीवन भी खासा प्रभावित होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन खाद्य कारोबारियों को थमाये नोटिस, दो सैंपल लिए
Next: गुमशुदगी दर्ज करने में लगा दिए पुलिस ने 70 दिन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.