Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मौणा से ऊपर पहाड़ी पर दरार आने से लोगों में दहशत
  • चमोली

मौणा से ऊपर पहाड़ी पर दरार आने से लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 07/09/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। विकासखंड कर्णप्रयाग के मौणा गांव से लगभग 500 मीटर ऊपर वन पंचायत के अंतर्गत चीड़ के जंगल के बीच 70 से 100 मीटर जमीन पर लंबी दरारें आने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां जमीन करीब आठ मीटर नीचे खिसक गई है। जो कि भविष्य में बहुत बड़े खतरे को संकेत दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का मौका मुआयना करने की मांग उठाई है। कर्णप्रयाग सहित आसपास के क्षेत्र लंबे समय से भूस्खलन की जद में हैं। बहुगुणानगर, सुभाषनगर, अपर बाजार सहित आईटीआई मोहल्ले के लोग पहले से ही भूधंसाव व भूस्खलन से परेशान हैं। अब नैनीसैंण मार्ग पर कर्णप्रयाग आईटीआई के ऊपरी क्षेत्र में भी बड़े क्षेत्र से भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में बारिश के दौरान लोगों को जागना पड़ रहा है। भूस्खलन से कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग कई दिनों से बाधित हैं। लोग सिमली के रास्ते आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अनूप चौहान ने बताया कि मौणा गांव के ऊपरी भाग में भी भूस्खलन जोन बन गया है। इसके नीचे कई मकानें और लोगों की खेती की जमीन है। गांव लंबे दशकों से भूस्खलन की मार झेल रहा है। इस बार की बरसात से भूस्खलन का दायरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से तुंरत सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैठानी में भालू के आतंक से लोग दहशत में
Next: नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.