Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जमीन दिलाने के नाम पर तीन लाख की धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

जमीन दिलाने के नाम पर तीन लाख की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 07/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हरियाणा से हरिद्वार में मकान बनाने के लिए आए युवक से जमीन दिलाने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अर्जुन आहूजा निवासी सनोली रोड, पानीपत (हरियाणा) ने बताया कि वह हरिद्वार में मकान बनाने के लिए प्लॉट की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात ज्वालापुर-रुड़की रोड स्थित रामानंद कॉलेज के सामने स्थित पीआरसी प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में रीता धवन नाम की महिला से हुई। रीता ने खुद को ऑफिस की प्रभारी बताया और कहा कि उसका बेटा रोहित धवन व सहयोगी विकास चौहान फील्ड का काम देखते हैं। इसके बाद अर्जुन की मुलाकात रोहित से कराई गई। रोहित ने उसे अजय भट्ट नाम के व्यक्ति से मिलवाया और एक प्लॉट का सौदा तय कराने की बात कही। रोहित की गाड़ी में बैठाकर अर्जुन को प्लॉट दिखाया गया, जहां अजय भट्ट और विकास चौहान भी मौजूद थे। इसके बाद कार्यालय लौटकर प्लॉट का सौदा 14 लाख 70 हजार रुपये में तय किया गया। सौदे के तहत अर्जुन ने दो लाख रुपये अजय भट्ट के खाते में और 1.01 लाख रुपये नकद रीता, रोहित व विकास को दिए। रजिस्ट्री के लिए 20 अगस्त 2024 की तारीख तय की गई, लेकिन उस दिन कोई भी तहसील नहीं पहुंचा। बाद में रीता ने निजी कारण बताते हुए 1 अक्टूबर की तारीख दी, लेकिन उस दिन भी रजिस्ट्री नहीं हुई। छानबीन करने पर अर्जुन को पता चला कि वही जमीन पहले से ही रीता धवन के नाम रजिस्टर्ड है। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रीता धवन, रोहित धवन, विकास चौहान और अजय भट्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: केदारनाथ के लिए 15 सितम्बर से शुरू होंगी हेली सेवाएं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.