Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग सेंटर खोलने की तैयारी
  • पौड़ी

पौड़ी में युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग सेंटर खोलने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 06/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कार्यक्रम संचालित करने को लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से काउंसलिंग की आवश्यकता और कोचिंग के स्वरूप पर सुझाव लिए हैं। डीएम ने बताया कि अक्तूबर से मुफ्त कोचिंग की क्लास शुरू करने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए स्थान और कोचिंग करने वाले विद्यार्थियों को लेकर भी जल्द ही रिपोर्ट बनाई जाएगी इसका मकसद पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाने का है। जो कोचिंग सेंटर खुलेंगे उनमें केंद्र, राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं, बैंक व एसएससी की तैयारी करवाई जाएगी। सेंटरों पर कोचिंग की सभी आधुनिक सुविधाओं होगी। कोचिंग करने वालों के लिए हर माह दो बार हाल ही में चयनित अफसरों की विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित करवाई जाएगी। इसको लेकर डीएम ने जिला खनन अधिकारी राहुल नेगी को निर्देश दिए कि संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी के साथ मिलकर कोचिंग के लिए स्थान, शिक्षक व विद्यार्थियों के चयन की कार्यवाही अवलिंब शुरू की जाए। कहा कि ऐसे स्थानों का चयन किया जाएं, जहां अधिकतम प्रतिभागियों को लाभ मिले। वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट को भी कोचिंग संस्थानों से समन्वय कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने व त्वरित कार्यावाही सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्दी ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी और अक्तूबर से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। बैठक में एडीएम अनिल गर्ब्याल, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, डिग्री कॉलेज पौड़ी, नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट, इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के प्रतिनिधि व अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी डॉक्टर और कस्टम अफसर बनकर 50 लाख की ठगी
Next: चन्द्रग्रहण पर बदरीनाथ मंदिर रहेगा बंद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.