Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भवन निर्माण करने वालों को नोटिस नहीं भेजेगा प्राधिकरण: कंडारी
  • टिहरी

भवन निर्माण करने वालों को नोटिस नहीं भेजेगा प्राधिकरण: कंडारी

RNS INDIA NEWS 04/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने डीएम नितिका खंडेलवाल की उपस्थिति में क्षेत्र की समस्याओं से लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में चौरास क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से भवन निर्माण को लेकर जारी नोटिस खत्म करने और आगे से नोटिस नहीं भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। नैथाणा में प्रस्तावित स्टेडियम के लिए आरवीएनएल जिला प्रशासन को डीपीआर के अनुसार धनराशि जल्द उपलब्ध कराएगा। गुरुवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि चौरास क्षेत्र के लिए पंपिंग योजना का आजकल ट्रायल चल रहा है। उन्होंने जल निगम और जल संस्थान को समन्वय बनाकर पुरानी और नई लाइन से जलापूर्ति के लिए शेड्यूल बनाने के निर्देश दिए। इसको लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत कीर्तिनगर में बैठक करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. श्याम विजय को सिल्काखाल में अस्पताल संचालन करने, क्षेत्र के सीएचसी में दी गई अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने को कहा। विधायक ने कहा फिलहाल श्रीनगर अस्पताल में तैनात डॉ.रचित को रविवार को इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की अनुमति दें। जिस पर डीएम नितिका ने तत्काल पत्र जारी करने के निर्देश दिए। रेल लाइन से प्रभावित नैथाणा, चौरास, मलेथा, रानीहाट, लक्ष्मोली सहित अन्य प्रभावित गांवों में ब्लास्टिंग से हुए नुकसान के लिए दोबारा सर्वे करने पर सहमति बनी। इसके लिए समिति प्रभावित गांवों में दो-दो दिन ग्राम प्रधान व अन्य प्रतिनिधि के साथ मिलकर सर्वे करेगी। आरवीएनएल के डीजीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर धनराशि दी जाएगी। नैथाणा में स्टेडियम के लिए एक माह के भीतर आरवीएनएल डंप पूरा कर देगा। विधायक ने परियोजना क्षेत्र में वाहनों की सख्ती से चेकिंग करने, नशेड़ियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए एएसपी जेआर जोशी को निर्देश दिए। बीडीसी मनोज कुमार जोशी ने बताया 10 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपते हुए आरवीएनएल से कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर एसडीएम नीलू चावला,नरेंद्र कुंवर,विजय कुमार, ईई जल संस्थान दौलत बेलवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौराबाडी ताल से ऊपरी तरफ ग्लेशियर टूटा, कोई क्षति नहीं
Next: सल्ट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो वारंटियों को जसपुर से दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.