Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • केदारकांठा ट्रैक पर पुरोला का युवक संदिग्ध हालात में लापता
  • उत्तरकाशी

केदारकांठा ट्रैक पर पुरोला का युवक संदिग्ध हालात में लापता

RNS INDIA NEWS 03/09/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   टोंस वन प्रभाग के अंतर्गत केदारकांठा ट्रैक क्षेत्र से पुरोला का एक युवक रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गया। ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कहीं जंगली जानवर आदि ने उन पर हमला न कर दिया हो। इस मामले की सूचना उपजिलाधिकारी पुरोला और उप वन संरक्षक टोंस वन प्रभाग को भी भेज दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल सर्च अभियान चलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पुरोला के उपला मठ गांव निवासी बलदेव सिंह राणा पुत्र ऐन सिंह राणा बीते शनिवार शाम से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक 31 अगस्त की सुबह कुछ ग्रामीण साथियों के साथ अपने घोड़े को ढूंढ़ने के लिए केदारकांठा क्षेत्र के गाड़ थातर नामे तोक में गया था। घोड़ा सुरक्षित मिल गया था और सभी लोग शाम के समय गूजरों के डेरे पर अलाव के पास बैठे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच लगभग शाम 7 बजे युवक बलदेव सिंह शौच के लिए कुछ दूरी पर गया और फिर वापस ही नहीं लौटा। साथियों ने पहले आवाज लगाई और आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर रात गांव से भी कई लोग मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। गांव के पूर्व प्रधान जयेंद्र सिंह राणा ने भी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर युवक की तलाश में विशेष दल लगाने और ड्रोन, डॉग स्क्वॉड की मदद से खोज अभियान चलाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शाही स्नान की जगह अमृत स्नान नाम दिया जाए : अग्रवाल
Next: राशिफल 04 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.