Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के मनियारस्यूं व ढाईज्यूली में भालू की दहशत बरकरार
  • पौड़ी

पौड़ी के मनियारस्यूं व ढाईज्यूली में भालू की दहशत बरकरार

RNS INDIA NEWS 03/09/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   जिले के कल्जीखाल ब्लाक में मनियारस्यूं और थलीसैंण में ढाईज्यूली पट्टी के गांवों में भालू के आतंक से दहशत बनी हुई है। बीते मंगलवार को भी भालू ने ढाईज्यूली में कठयूड गांव में दीवान सिंह की गोशाला में बैल पर हमला कर दिया। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने थलीसैंण में प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डीएम पौड़ी और डीएफओ गढ़वाल से दूरभाष पर वार्ता भी की। कहा कि भालू की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। एक दर्जन से अधिक मवेशियों को भालू निवाला बना चुका है। जबकि एक महिला घायल हुई है।
उन्होंने जल्द ही इसको लेकर सख्त कदम उठाने की मांग उठाई। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने थलीसैंण ब्लाक के भालू प्रभावित कुचोली, कुंडील व सौंठ गांवों का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। ग्रामीणों ने इस दौरान अपना दुख खुलकर सांझा किया। बताया कि ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। कुचोली व कुंडील में भालू के हमले में से ग्रामीण दशहत में थे ही। अब सौंठ में भी भालू के हमले में मवेशियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बगेली गांव में भालू के हमले में गणेशी देवी घायल हुई हैं। जिनका उपचार चल रहा है। दूसरी ओर कल्जीखाल के ग्राम दिऊसा स्थित कुस्याण गांव निवासी राकेश चंद्र की गोशाला की छत तोड़कर अज्ञात जानवर द्वारा गाय पर हमला किया गया है। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। मनियारस्यूं क्षेत्र में पहले भी अज्ञात जानवर की धमक दिखाई दी गई थी। क्षेत्र के धारी, ओलना में मवेशियों को निवाला बलाया था। बीती रात टोलू गांव में भालू ने एक बछड़े पर हमला किया है। गोदियाल ने बताया कि डीएम ने क्षेत्र में एक और पिंजरा लगाए जाने की अनुमति शासन से मांगे जाने की बात की है। एक पिंजरा क्षेत्र में पहले से लगा है। लेकिन यह व्यवस्था भालू के आतंक को देखते हुए नाकाफी नजर आ रहा है। कहा कि वन विभाग को क्षेत्र में एक फोर्स तैनात करनी चाहिए। प्रभावित को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाय। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल का मुआवजा भी अभी तक प्रभावितों को नहीं दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों की समस्याओं पर हुई चर्चा
Next: देयकों का भुगतान नहीं होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन नाराज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.