Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नगर निगम के संपत्ति कर के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी आंदोलित
  • नैनीताल

नगर निगम के संपत्ति कर के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी आंदोलित

RNS INDIA NEWS 02/09/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन की ओर से नगर निगम हल्द्वानी के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया गया। व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा संपत्ति कर लगाए जाने के निर्णय को पूरी तरह से अव्यावहारिक और व्यापारियों के हितों के प्रतिकूल बताया। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर में बैठक कर व्यापारियों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबार पिछले कई वर्षों से लगातार गिरावट झेल रहा है। कोरोना काल की आर्थिक मार ने पहले से ही कमजोर पड़े व्यापार को और अधिक संकट में डाल दिया है। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में रोजगार घट रहा है और व्यापारियों की आय दिन-प्रतिदिन प्रभावित हो रही है। ऐसे में नगर निगम द्वारा जबरन संपत्ति कर थोपना व्यापारियों के लिए असहनीय बोझ साबित होगा। व्यापारी नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने जल्द ही संपत्ति कर संबंधी नोटिस को स्थगित नहीं किया तो एसोसिएशन बड़ा आंदोलन करेगी। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम को व्यापारियों की स्थिति समझते हुए कर संबंधी फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस मौके पर वक्ताओं ने यह भी कहा कि जब तक ट्रांसपोर्ट कारोबार की स्थिति सुधर नहीं जाती, तब तक निगम को किसी भी तरह का अतिरिक्त आर्थिक बोझ व्यापारियों पर नहीं डालना चाहिए। उन्होंने सरकार और नगर निगम से अपील की कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि व्यवसाय चल सके और रोजगार भी सुरक्षित रह सके। बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री खीमानन्द शर्मा, मंसूर खान, इंदर भुटियानी, हाजी नफीस, चन्द्रशेखर पांडे, पंकज बोरा, राजेश पुरी, शंकर भुटियानी, भूपेन्द्र भसीन, लक्ष्मण सिंह नेगी, अंकुर, तारा, विक्की सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवीकरणीय ऊर्जा और हाइड्रो पावर क्षेत्र में डिजिटल तकनीक महत्वपूर्ण
Next: फायरिंग मामले में चार युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.