Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • दिल्ली में सस्ता हुआ मकान खरीदना
  • दिल्ली

दिल्ली में सस्ता हुआ मकान खरीदना

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली सरकार ने छह महीने के लिए आवासीय, कमर्शल और औद्योगिक संपत्तियों के सर्कल रेट में 20प्रतिशत की कटौती करने का बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल कैबिनेट के इस फैसले से दिल्ली में 30 सितंबर 2021 तक आवासीय, कमर्शल, औद्योगिक संपत्तियों से संबंधित सर्कल रेट घटे रहेंगे। इससे राजधानी में संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों को फायदा होगा। साथ ही, कोरोना-काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार की घटेगी आमदनी

सर्किल रेट में 20प्रतिशत की कमी से स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क से सरकार की होने वाली आय में 1 प्रतिशत के करीब असर पड़ेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के दौर में हुए आर्थिक नुकसान से अब धीरे-धीरे उबर रहे हैं। ऐसे में सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह आम आदमी पर बोझ कम करने के लिए सभी कदम उठाए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस फैसले से प्रॉपर्टी खरीदने वालों को राहत मिलेगी। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि अब अधिक से अधिक लोगों को अचल संपत्ति में निवेश के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

महाराष्ट्र में स्टैंप ड्यूटी घटाने का दिखा असर

कोरोना-काल में दिल्ली समेत देशभर में रियल एस्टेट सेक्टर में मंदी देखी गई है। इस दौरान लाखों कामगारों की नौकरियां भी चली गईं। जानकारों का कहना है कि जिस तरह महाराष्ट्र सरकार के स्टैंप डयूटी आधी करने से वहां रियल एस्टेट सेक्टर फिर चमका था। वैसी ही उम्मीद दिल्ली के लिए की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेल परिसर करीब दस महीने बाद आठ फरवरी से खुलेंगे
Next: अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता: 11 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा तस्कर

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.