Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • उछोला में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री
  • रुद्रप्रयाग

उछोला में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

RNS INDIA NEWS 30/08/2025
rns featured image new

बिजली- पानी के साथ ही सामग्री वितरण के लिए अफसरों की तैनाती

रुद्रप्रयाग (आरएनएस)। आपदा प्रभावित बसुकेदार तहसील के गांवों में प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। शनिवार को एक ओर बिजली पानी के साथ ही सामग्री वितरण के लिए अफसरों की तैनाती की गई है वहीं उछोला सहित प्रभावित गांवों में हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद राहत बचाव के लिए अफसरों को तैनात कर दिया है। जिलाधिकारी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी को नामित करते हुए बेहतर कार्य की उम्मीद जताई है। रजत सुमन, उप वन संरक्षक, वन प्रभाग रुद्रप्रयाग को नोडल अधिकारी, सुश्री याक्षी अरोड़ा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सहायक नोडल अधिकारी, राहुल चैबे, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी नामित किए हैं। यह अधिकारी विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत क्षेत्र में विद्युत, पेयजल एवं सड़क मार्ग की व्यवस्थाओं को सुचारु कराने में मदद करेंगे। साथ ही ग्राम पंचायत उच्छोला में राशन एवं अन्य राहत सामग्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाने के लिए अभियान में भी कार्य करेंगे। बसुकेदार क्षेत्र के ताल जामण, छेनागाड एवं स्यूर में जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रशासन की टीम ने शनिवार दूसरे दिन राहत बचाव कार्य में तेजी ला दी है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आपदा के बाद हर तरह से मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया जाए। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। इधर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष रावत ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में 15 पशु लापता हैं, जिनमें 1 बछिया, 3 बैल, 8 गाय एवं 3 भैंस शामिल हैं। इसके अलावा 2 पशुओं को मलबे से बाहर निकाला गया है। मौके पर ही 15 घायल पशुओं का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया है। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से 11 सदस्यीय विशेषज्ञ दल को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है। आपदा के कारण ताल जामण और डुंगर गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। ऐसी स्थिति में उरेडा विभाग द्वारा ताल जामण में 15 सोलर लाइट और डुंगर में 10 सोलर लाइट दी गई है। जिससे उजाले हो सके। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि ताल जामण क्षेत्र में प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से 25 खाद्यान्न पैकेट, 5000 पानी की बोतलें, 5000 नमकीन पैकेट एवं 250 अतिरिक्त राशन किट प्रभावित परिवारों के लिए भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी राहत सामग्री भेजी जाती रहेगी। जिलाधिकारी ने परिसम्पत्तियों के नुकसान के लिए भी अलग टीम गठित की है जो क्षति का आंकलन कर रिर्पोट देंगे। अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जबकि विभिन्न स्थानों के लिए अभियंता, राजस्व उपनिरीक्षकों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर पंपिंग योजना के ठप होने से पौड़ी में सप्लाई चरमराई
Next: बरसात के कारण अवरुद्ध हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर खोला जाए: गणेश जोशी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.