Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • संकुल स्पर्धा में एसएसवीएम विकास मार्ग का रहा दबदबा
  • पौड़ी

संकुल स्पर्धा में एसएसवीएम विकास मार्ग का रहा दबदबा

RNS INDIA NEWS 28/08/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। कंडोलिया खेल मैदान में सरस्वती शिशु मंदिर संकुल पौड़ी की खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विकास मार्ग का दबदबा रहा। कंडोलिया मैदान में आयोजित प्राथमिक बालिका वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में एसएसवीएम विकास मार्ग की अमीषा ने पहला पाया। इशिता ने गोला फेंक, लंबी और ऊंची कूद में बाजी मारी। खो-खो में भी एसएसवीएम विकास मार्ग की टीम अव्वल रही। गोला फेंक में अरमान, ऊंची कूद में अरनव ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी प्राइमरी व जूनियर बालक वर्ग में एसएसवीएम विकास मार्ग के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की 100 मी.दौड़ में आदित्य, ऊंची कूद में सचिन शाह ने बाजी मारी। कबड्डी में विकास मार्ग और खो-खो में घुड़दौड़ी ने पहला स्थान पाया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पायल और 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में विकास मार्ग की सिमर ने बाजी मारी। गोला फेंक में विकास मार्ग स्कूल की पायल, चक्का फेंक में इसी स्कूल की सिमर, लंबी कूद में घुड़दौड़ी स्कूल की अंशिका, ऊंची कूद में विकास मार्ग की पायल अव्वल रहीं। बौद्धिक प्रतियोगिताओं में साहित्यिक प्रश्न मंच के प्राथमिक वर्ग में विकास मार्ग पौड़ी की टीम ने पहला, कला प्रतियोगिता में क्यूंकालेश्वर स्कूल की आयुषी ने पहला, कथा कथन प्रतियोगिता में विकास मार्ग की मुस्कान ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग बौद्धिक प्रतियोगिताओं में साहित्यिक प्रश्न मंच, विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान प्रश्न मंच में विकास मार्ग की स्कूल ने पहला स्थान पाया। वीर रस कविता में विकास मार्ग की वैष्णवी, कला में मिस्टी, आचार्य पत्र वाचन में विकास मार्ग की मेनका प्रथम रहीं। मौके पर संकुल प्रमुख राकेश चमोली, ओमपाल, संदीप रावत, सुखपाल सिंह नेगी, जसपाल रावत, होरी प्रसाद, विनोद मुंडेपी, बृजपाल, रूबी, महेंद्र, मेनका, नीलम रावत, नीलम नेगी, वैभव, निशा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेजरी का एसडीओ आठ हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
Next: दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में किसानों को दी मिलेट्स की उन्नत तकनीक की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.