Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिता ने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया
  • देहरादून

पिता ने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया

RNS INDIA NEWS 26/08/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   सेलाकुई की गढ़वाली कॉलोनी, भाऊवाला में रहने वाले एक व्यक्ति का बेटा पिछले नौ माह से गायब है। वह प्रयागराज में किसी सीए के यहां काम करता था। नौ माह से उसका फोन बंद चल रहा है। पिता का कहना है कि बेटे का पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। अनहोनी की आंशका व्यक्त करते हुए उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेलाकुई थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि हर्षवर्धन भट्ट निवासी गढ़वाली कॉलोनी, भाऊवाला ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा हिमांशु भट्ट फरवरी 2024 को भाऊवाला से गुड़गांव, हरियाणा गया था। वह गुड़गांव में सीए के यहां एकान्टटेंट का कार्य करता था। उसके बाद वह मई 2024 को गुड़गांव से चंडीगढ़ चला गया। वहां भी वह किसी सीए के साथ कार्य करता था। फिर वह अगस्त 2024 को चंडीगढ़ से प्रयागराज चला गया। 13 नंवबर 2024 को शाम के समय हिमांशु से उनकी अंतिम बार बातचीत हुई थी। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। बताया कि दिल्ली में रहने वाले उनके बड़े भाई के बेटे बबलू भट्ट ने उन्हें बताया कि 13 नवंबर को हिमांशु ने दिल्ली कश्मीरी गेट आने की बात कही थी। इसके बाद से उसकी भी हिमांशु से बात नहीं हुई। हिमांशु की शादी 2010 में हुई थी। उसका एक बेटा भी है। उसका परिवार दिल्ली के बुराड़ी में रहता है। हिमांशु और उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी वर्तमान में दिल्ली पुलिस में संविदा में कार्य कर रही है। दोनों का आपस में मेलजोल भी नहीं हैं। हर्षवर्धन ने हिमांशु के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगनहर में लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप
Next: वन बीट सहायक से मारपीट में दो लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.