Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम ओडिशा रवाना
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम ओडिशा रवाना

RNS INDIA NEWS 24/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सब-जूनियर और सीनियर ताइक्वांडो टीमें आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में भाग लेने के लिए ओडिशा रवाना हो गईं। यह प्रतियोगिता इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में कटक के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कुल 51 खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीनियर वर्ग में मयंक जोशी, निकुंज पाल, हितेश देवली, अहानतम प्रथिराज, विष्णु भगवान, नरेश सिंह, अक्षत सिंह, आरव राज, योगिता मार्तोलिया, सुनीता आर्य, रक्षिता पांडे, मानसी बिष्ट, निकिता बोरा, अस्मिता कौर, प्रियांशी बोरा, रितिका जोशी, खुशी जोशी, शादिका कुमारी, जिया वर्मा, विपिन कुमार गौतम, तेजेंद्र शर्मा और विजय यादव शामिल हैं। सब-जूनियर वर्ग से दक्ष अग्रवाल, ललित मोहन गैड़ा, निखिल वर्मा, नितिन महात्रा, प्रतीक बिष्ट, सुधांशु मेहरा, अरनव कंबोज, अर्शित सजवान, ऋद्धियांशी बिष्ट, आराध्या सिंह, अंशिका बिष्ट, काव्य पोखरिया, मानवी गोस्वामी, ओजस्वी प्रकाश, सीमा भारती, आदित्य सिंह, काव्या, आयुष्मिता हैजॉवरी, इरा चौधरी, अर्सलीन कौर, तक्ष पीपल और दिव्यांशी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और सचिव रवि शंकर सिंह ने बताया कि टीम के साथ कोच के रूप में मयंक दीक्षित, कमल कुमार बिष्ट, हरी सिंह और काजल कांडपाल शामिल हैं, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी अनंत बिष्ट संभालेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, सदस्य प्रदीप कुमार जोशी, साई इंचार्ज नीरज कुमार सहित कई खेलप्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोने का व्यापार शुरू करने का झांसा देकर महिला से 40 लाख रुपये की साइबर ठगी
Next: किरायेदार सत्यापन अभियान में दो मकान मालिकों पर जुर्माना

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.