Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा, ग्रामीणों ने जताई खुशी
  • अल्मोड़ा

ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा, ग्रामीणों ने जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 23/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्थानीय संगठनों और ग्रामीणों ने स्वागत किया है। इस निर्णय पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक व महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों की यह मांग उत्तराखंड राज्य गठन के समय से ही लंबित थी। 17 सितंबर 2006 को तत्कालीन उद्यान मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया था और 4 अगस्त 2010 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसका लोकार्पण किया था। 220.28 लाख की लागत से बने इस भवन पर सीएचसी का बोर्ड तो लगा दिया गया, लेकिन आधिकारिक दर्जा अब तक नहीं मिल पाया था। संसाधन पंचायत संगठन और अन्य सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में ग्रामीण वर्षों से इस मांग को लेकर लगातार ज्ञापन देते रहे। अब घोषणा के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और संगठनों ने सरकार से इस पर शीघ्र अमल करने की मांग की है। आभार व्यक्त करने वालों में संसाधन पंचायत ताकुला की अध्यक्ष चंपा मेहता, सचिव निर्मल नयाल, लोक प्रबंध विकास संस्था के ईश्वर जोशी, वन पंचायत संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह पिलख्वाल, डूंगर सिंह, मल्ला स्यूनरा विकास मंच के चंदन सिंह बिष्ट, ईको विकास समिति सुनोली के अध्यक्ष सुनील कांडपाल, दीप्ति भोजक, तारा नगरकोटी, रेखा नगरकोटी, राजेंद्र सिंह और अशोक भोज शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक हुई आयोजित
Next: अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.