Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
  • चमोली

चमोली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

RNS INDIA NEWS 15/08/2025
rns featured image new

स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, विभिन्न स्थानों पर किया गया ध्वजारोहण

चमोली(आरएनएस)।  चमोली जनपद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चमोली में स्वतंत्रता दिवस के मौके विभिन्न स्थानों पर विद्यालयी छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयं सेवियों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस जवानों की ओर से गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आजादी लम्बे संघर्ष के बाद मिली है। जिसके बाद देश की प्रगति के लिए भी हर भारतवासी ने अपने स्तर पर प्रयास किया जिसका परिणाम है कि आज भारत तकनीकी के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल हो सका है। उन्होंने कहा कि आज नई तकनीकों से कार्य कुशलता में सुधार हो रहा है। ऐसे में सभी को तकनीक के साथ स्वयं को जोड़ते हुए अपनी कार्य कुशलता को विकसित करते हुए देश के विकास में सहयोगी बनना होगा। कहा कि प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश को तकनीकी से जोड़ने के लिए कर्मयोगी पोर्टल का शुभारंभ किया। जिसके माध्यम से सभी सुगमता से तकनीकी से जुड़कर नई जानकारियों को हासिल कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए नन्हे बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।
कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने कुंड कॉलोनी में स्थित शहीद पार्क पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनिनायों और विभिन्न युद्धों में जान गंवाने वाले वीरों शहीदो को श्रद्धांजलि दी। साथ उन्होंने गोपेश्वर बाईपास रोड़ पर वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फालदार पौधे का रोपण किया।
इस मौके अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दूबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी के साथ स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग डीएम ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित
Next: स्वतंत्रता दिवस पर क्लेक्ट्रेट परिसर में छाया देश भक्ति का रंग

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.