Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का भू वैज्ञानिकों ने किया सर्वे
  • पौड़ी

पौड़ी के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का भू वैज्ञानिकों ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 16/08/2025
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी जिले के आपदा ग्रस्त इलाकों का भूगर्भीय सर्वेक्षण टीम ने पूरा कर लिया है। तीन सदस्यीय इस टीम ने जिले के विभिन्न भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम जिले में 12 अगस्त से सर्वेक्षण का काम कर रही थी। इससे पूर्व सीएम ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर यहां भूगर्भीय सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए थे। बीती 6 अगस्त को पौड़ी जिली तहसील पौड़ी सहित चौबट्टाखाल के सैंजी, बुरांशी, कलुण, कलगड़ी, कोटा, क्यार्द, रैदुल आदि में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो गया था। इसके कारण लोगों के रिहायशी भवनों को भी खतरा बना हुआ है। वहीं कई सड़कें भी भूस्खलन की जद में है। भू वैज्ञानिकों की इस टीम ने इस क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण पूरा कर लिया है। पौड़ी की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया है कि टीम जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट देगी। डीएम ने बताया कि इस टीम में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तीन विशेषज्ञों की समिति बनाई गई थी। जिसमें उप निदेशक डॉ. अमित गौरव , सहायक भू वैज्ञानिक डॉ. केएस सजवाण और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से रुचि गोदियाल शामिल थी। समिति के डॉ. अमित गौरव ने बताया कि जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में अधिकतर नुकसान तीव्र ढ़ालान से लेकर जल स्रोत, नाले, गदेरों के पास वाले स्थानों, गैप वाली चट्टानों और मिट्टी की मोटी परत वाले इलाकों में हुई है। इन जगहों पर आवासीय भवन, कृषि भूमि व पहाड़ी ढालों को भारी नुकसान हुआ है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और पुनर्वास संबंधी विस्तृत रिपोर्ट शासन के साथ ही पौड़ी प्रशासन व आपदा प्रबन्धन विभाग को जल्द दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास झुकी डाल हटाई
Next: एलआईसी एजेंट बनकर शिक्षक से 23.42 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.