Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 12 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 12 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 16/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 12 लाख की ठगी हो गई। ठगों ने शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक को झांसे में लिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुष्कर सिह बोरा पुत्र फकीर सिह बोरा निवासी भूत बंगला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसे टेलीग्राम पर रक्षिता नामक यूज़र आईडी से संदेश मिला। खुद को शॉपवेयर ट्रेडिंग कम्पनी का अधिकारी बताकर ठगों ने उन्हें एक ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल से जोड़ दिया। इसके बाद अन्य टेलीग्राम यूजर्स के माध्यम से उनसे लगातार संपर्क रखा गया और ज्यादा निवेश करने पर भारी लाभ कमाने का लालच दिया गया। लालच में आकर उसने 18 जून से 10 जुलाई 2025 तक अपने आईडीबीआई और यूनियन बैंक खातों से कुल 12 लाख 1 हजार 601 रुपये जमा कर दिए। विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपियों ने शुरुआत में दो बार 16,782 रुपये और 34,041 रुपये वापस कर दिए। लेकिन जब उसने अपनी पूरी राशि निकालनी चाही तो आरोपियों ने टास्क पूरा करने और 1,41,837 रुपये टैक्स जमा करने की शर्त रख दी। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोगों ने बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन किया
Next: फायरिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.