Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्राइवेट सेक्टर की मदद से संवरेंगे हरिद्वार के 939 स्कूल
  • हरिद्वार

प्राइवेट सेक्टर की मदद से संवरेंगे हरिद्वार के 939 स्कूल

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के 939 सरकारी स्कूलों को प्राइवेट सेक्टर की मदद से संवारा जाएगा। शुक्रवार को इस मुहिम की शुरूआत 32 स्कूलों के साथ हुई। कैंट रोड स्थित सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार के सीईओ डॉ. आनंद भारद्वाज और रिलेक्सो फाउंडेशन के प्रतिनिधि गंभीर अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। रिलेक्सो फाउंडेशन इन 32 स्कूलों में बुनियादी संसाधनों का विकास करेगा। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस मुहिम से स्कूलों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। हरिद्वार से शुरू हो रहा यह अभियान सबको गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में निश्चित रूप से मददगार होगा। डीएम-हरिद्वार सी. रविशंकर ने बताया कि इस कार्यक्रम को विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम नाम दिया गया है। पहले चरण में हरिद्वार के 939 सरकारी स्कूलों को विभिन्न कॉर्पोरेट समूह अपनाएंगे। इनमें 666 प्राथमिक,170 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 68 माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में बदलने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सीएसआर के तहत कॉरपोरेट समूहों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान अपर सचिव नीरज खेरवाल, डीईओ- माध्यमिक एचपी विश्वकर्मा, डीईओ-बेसिक वीएस चतुर्वेदी आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कानूनी सहायता की ऑफलाइन सुविधा के अतिरिक्त ऑनलाइन भी
Next: ट्रक पलटने से दो मजदूर घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.