Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम चेहरा तय करने पर बढ़ते विवाद को थामने को हाईकमान आई आगे
  • देहरादून

सीएम चेहरा तय करने पर बढ़ते विवाद को थामने को हाईकमान आई आगे

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

सीएम चेहरा और कार्यकर्ताओं के बीच खिंचाव का जल्द होगा समाधान : देवेंद्र यादव

देहरादून। चुनाव से पहले सेनापति और सीएम का चेहरा तय करने के मुद्दे पर पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समर्थकों के बीच बढ़ते विवाद को थामने के लिए शुक्रवार को हाईकमान को खुद आगे आना पड़ा। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने जहां सांसद प्रदीप टम्टा को इस मुद्दे पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग से नाराज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल से खुद फोन पर बात की और उनके मन की बात जानी। प्रभारी ने कुंजवाल को कहा कि अब से यदि किसी भी प्रकार की बात हो तो वो सीधा उनसे बात करें। बीते रोज प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने पूर्व सीएम हरीश रावत को सीएम को चेहरा बनाने की पैरवी करने के लिए पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के खिलाफ कर्रवाई की मांग की थी। कुंजवाल ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा था कि यदि रावत का समर्थन करना गुनाह है रावत के सभी समर्थकों को पार्टी से निकाल दिया जाए। कुंजवाल की नाराजगी की खबर मिलने पर आज सुबह प्रभारी ने कुंजवाल को फोन किया। उस वक्त कुंजवाल अपने समर्थकों के साथ एक कार्यक्रम में थे। कुंजवाल समर्थकों ने बताया कि उन्होंने फोन पर दो टूक कहा कि जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है वो पार्टी के लिए ठीक नहीं। मैं सच कहने से बिलकुल नहीं डरता। केदारनाथ आपदा के दौरान मृतकों की संख्या को लेकर भी मैंने कुछ नहीं छिपाया था और अपनी सरकार होने के बावजूद सच्चाई को ही कहा था। यदि हम सच को छिपाएंगे, या सच से मुंह मोडेंगे तो पार्टी को भारी नुकसान होगा। वर्तमान में चुनाव में जाने के लिए सीएम का चेहरा सामने होना ही चाहिए। रावत जी से अनुभवी कोई और नहीं है। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे तक बातचीत हुई। संपर्क करने पर कुंजवाल ने टिप्पणी करने से इंकार किया। केवल यह कहा कि प्रभारी जी ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर बात कहने से पहले मुझे अवश्य बताया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधाओं से लैस करने पर सरकार का फोकस
Next: उच्च शिक्षा संस्थान खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.