Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित

RNS INDIA NEWS 11/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने आगामी तीन दिनों (12, 13 और 14 अगस्त) के लिए केदारनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया है। केदारनाथ आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि मौसम की चेतावनी को देखते हुए फिलहाल यात्रा करने से बचें। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 12, 13 और 14 अगस्त को राज्यभर सहित जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी विभागों को सतर्क और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा अगले तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के डेंजर जोनों में 24 घंटे जेसीबी व पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि मार्ग बाधित होने पर शीघ्र खोला जा सके। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि नदी के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और विभिन्न माध्यमों से लोगों को मौसम की जानकारी और अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी कदम आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रॉबर्ट वाड्रा पर 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप, ईडी ने दायर की चार्जशीट
Next: बाकुंडा में लापता नेपाली मजदूरों का नहीं चला पता

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.