Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बाकुंडा में लापता नेपाली मजदूरों की खोजबीन जारी
  • पौड़ी

बाकुंडा में लापता नेपाली मजदूरों की खोजबीन जारी

RNS INDIA NEWS 09/08/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी जिले की थलीसैंण तहसील के बाकुंडा में बीती 6 अगस्त से लापता 5 नेपाली मजदूरों का चार दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका। लापता इन मजदूरों की खोजबीन के शनिवार को अल्मोड़ा पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मौके से लेकर पूरे गदेरे में लापता मजदूरों की खोज की। बीती 6 अगस्त को बाकुंडा गांव के ऊपर से गदेरे में आए भारे मलबे और पानी के बहाव में जगतपुरी-देहघाट मोटरमार्ग के किनारे बाकुंडा में लगे नेपाली डेरा बह गया था। तभी से ये मजदूर भी लापता चल रहे है। क्षेत्र की खस्ता हाल सड़कों को खोलने में लोनिवि जुड़ा हुआ है। थलीसैंण तहसील मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर यह ऑपरेशन चल रहा है। गदेरे के साथ आया भारी मलबा की वजह से भी सर्च अभियान में जुटी टीम को काफी समय लग रहा है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि लापता 5 मजदूरों की खोजबीन में अल्मोड़ा पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है। गेदेरे से पानी के तेज बहाव में ये मजदूर बिनो नदी के बहाव में बहने की आशंका भी जताई जा रही है। नदी थलीसैंण से कुमाउं की तरफ बहकर जाती है। लापता मजदूरों में नरेंद्र बहादुर खटका, उनकी पत्नी संध्या खटका, उनका बेटा रोमन खटका सहित अमृता परिहार और विमल शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुवाखोली में ट्रांसफार्मर का तार टूटने से करंट फैला, दो कुत्ते करंट की चपेट में आए
Next: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां बेटे से मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.