Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 जवानों की मौत, 15 घायल
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 जवानों की मौत, 15 घायल

RNS INDIA NEWS 07/08/2025
rns featured image new

उधमपुर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यह हादसा बसंतगढ़ इलाके के कंडवा क्षेत्र में उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का एक बंकर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में 187वीं बटालियन के कुल 23 जवान सवार थे। जैसे ही यह वाहन कंडवा-बसंतगढ़ मार्ग पर पहुंचा, सड़क पर बैलेंस बिगड़ने से वह पलट गया और गहरे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे उस समय हुई जब जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट ने बताया कि सभी घायल जवानों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब स्थिति और वाहन का नियंत्रण बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है।
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संवेदना जताई और जिला उपायुक्त सलोनी राय से व्यक्तिगत रूप से बात की। उन्होंने बताया कि राहत कार्यों पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय लोग भी सहायता के लिए आगे आए हैं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोसी नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में चलाया संयुक्त सर्च अभियान
Next: हाइवे पर पुल टूटने से परीक्षा देने नहीं जा पाए पैठाणी के छात्र

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.