Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यात्रा रुकने से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सन्नाटा
  • रुद्रप्रयाग

यात्रा रुकने से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सन्नाटा

RNS INDIA NEWS 07/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए केदारनाथ यात्रा गुरुवार को भी बंद रही। जबकि मद्महेश्वर की यात्रा को भी सुरक्षा के दृष्टि रोका गया है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। लगातार हो रही बारिश और उत्तरकाशी के धराली की घटना के बाद प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा में कोई भी कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार सुबह सोनप्रयाग से कोई भी यात्री केदारनाथ के लिए नहीं भेजा गया। पुलिस सोनप्रयाग और गौरीकुंड में लगातार एनाउंसमेंट करती रही कि अभी यात्रा पर रोक है जो भी यात्री यहां पहुंचा है वह अन्य मंदिरों में दर्शन करे। इसी के चलते यात्री अन्य जगहों को प्रस्थान करते रहे। हालांकि यात्रा बंद होने की सूचना पर सोनप्रयाग में यात्रियों की संख्या काफी कम देखी गई। बाद में पुलिस के आग्रह के बाद वे वापस लौट गए। वहीं केदारनाथ से लौट रहे कुछ यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया गया। इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा भी गुरुवार को रुकी रही। बनतोली में ट्राली के बेसमेंट के पास हो रहे भूस्खलन को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा रुकी रही। जो भी यात्री मद्महेश्वर से वापस आने वाले थे उन्हें सुरक्षा जवानों के बीच ग्रामीणों की मदद से वापस लाया गया है। केदारनाथ की यात्रा बंद होने से केदारनाथ धाम में भी सन्नाटा पसरा रहा। जबकि गौरीकुंड, सोनप्रयाग और सीतापुर में भी यात्री नहीं दिखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धराली में भारी तबाही: सेना के 7 जवान और एक जेसीओ लापता, 40 मजदूरों की तलाश जारी
Next: कोसी नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में चलाया संयुक्त सर्च अभियान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.