Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • तहसील दिवस में 11 शिकायतें दर्ज, 4 का मौके पर निस्तारण
  • पौड़ी

तहसील दिवस में 11 शिकायतें दर्ज, 4 का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 05/08/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  तहसील सभागार श्रीनगर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। तहसील दिवस में दर्ज कुल ग्यारह शिकायतों में से चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। तहसील दिवस में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्यवाही भी की। कुछ शिकायतों का तत्काल समाधान नहीं हो सका, जिनके निस्तारण के लिये उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा ने कहा कि तहसील दिवस में नगर निगम के अंतर्गत नाली व पार्क निर्माण, पेड़ की लॉपिंग, रेलवे से मुआवजा, स्वीत गांव में पेयजल टैंक निर्माण, गहड़ गांव में मार्ग सुधारीकरण सहित अन्य शिकायतें दर्ज हुई।बताया कि तहसील दिवस के आयोजनों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को त्वरित रूप से सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाय, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। कहा कि जिन समस्याओं का निस्तारण हो जाय, उनकी आख्या भी प्रस्तुत की करें। मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल गुसाईं, सहायक कोषाधिकारी नंदन खत्री, खंड शिक्षाधिकारी अश्विनी रावत, कोतवाली प्रभारी जयपाल नेगी, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, सहायक अभियंता जल संस्थान कृष्ण कांत, सफाई निरीक्षक शशि पंवार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फायरिंग कर छह ग्रामीणों को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा: 06 अगस्त को बारिश का अलर्ट, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.