Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होटल में चल रहा था देह व्यापार, 13 युवक और युवतियां गिरफ्तार
  • हरिद्वार

होटल में चल रहा था देह व्यापार, 13 युवक और युवतियां गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/08/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार के एक होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। हरिद्वार पुलिस ने होटल से संदिग्ध अवस्था में 13 युवक और लड़कियों को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस और तस्करी विरोधी बल (एएचटीयू) की संयुक्त टीम की ओर से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम की कार्रवाई में होटल से 8 युवतियों और 5 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया। बाद में इन सभी को थाने लाया गया। इनसे पूछताछ की गई उसके बाद इनको गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उसे इस होटल में देह व्यापार किए जाने की सूचनाएं मिल रही थी। इसके बाद पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। शनिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस और तस्करी विरोधी बल ने गोपनीय सूचना पर होटल में छापेमारी की।
इस दौरान होटल के विभिन्न कमरों की छानबीन की गई। इसमें पुलिस टीम को संदिग्धावस्था में 8 युवतियां और 5 युवक मिले। इन सभी को पहले हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई फिर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि उक्त होटल में अनैतिक धंधा चल रहा था। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस देह व्यापार रैकेट का मुख्य आरोपी ग्राहकों की मांग पर युवतियों को बाहर भी भेजता था। पुलिस पूरे रैकेट के बारे में सघन छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में कई जानकारियां मिली हैं। इस रैकेट के बारे में और भी खुलासे हो सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बमनस्वाल में 21 वर्षीय गौरव राम बने सबसे कम उम्र के ग्राम प्रधान
Next: सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.