Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बजट के बाद महंगाई का दोहरा झटका, कंपनियों ने बढ़ाए एलपीजी सिलेंडर के दाम
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट के बाद महंगाई का दोहरा झटका, कंपनियों ने बढ़ाए एलपीजी सिलेंडर के दाम

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
gas cylinder

नई दिल्ली ,04 फरवरी। केंद्र के बजट के बाद आज सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को दोहरा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। आज से आपको 14.2 किलोग्राम के बगैर सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि 19 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में कमी आई है। बीते एक हफ्ते के बाद आज फिर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी है। अगर पिछले एक साल में देखा जाए तो पेट्रोल 13.55 पैसा महंगा हुआ है। 02 फरवरी 2020 को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.10 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल का भाव 66.14 रुपये लीटर था। वहीं आज का रेट देखें तो दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल का भाव 76.83 रुपये लीटर है। लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से पेट्रोल-डीजल के कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई भी बढ़ती है जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पढ़ता है।
दूसरी तरफ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली और मुंबई में यह 694 रुपये से बढक़र अब 719 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपये था, जो अब 745.50 रुपये हो गया है और चेन्नई में यह 710 रुपये से बढक़र 735 रुपये का हो गया है। इससे पहले 15 दिसंबर को भी इसकी कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था।

इन शहरों में इतने रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल डीजल-

  •  दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये और डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये और डीजल 83.73 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल 88.01 रुपये और डीजल 80.41 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 89.13 रुपये और डीजल 82.04 रुपये प्रति लीटर है।
  • बैंगलूरु में पेट्रोल 89.54 रुपये और डीजल 81.44 रुपये प्रति लीटर है।
  • नोएडा में पेट्रोल 85.91 रुपये और डीजल 77.24 रुपये प्रति लीटर है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 84.72 रुपये और डीजल 77.39 रुपये प्रति लीटर है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय लोकतंत्र को ध्वस्त करने की सुनियोजित साजिश कर रहीं ग्रेटा थनबर्ग
Next: सीएम ने किया काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.