Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विश्व में कोरोना से 22.68 लाख लोगों की मौत, 10.43 करोड़ लोग संक्रमित
  • उत्तराखंड

विश्व में कोरोना से 22.68 लाख लोगों की मौत, 10.43 करोड़ लोग संक्रमित

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप से अबतक 22.68 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई हैं तथा संक्रमितों की संख्या 10.43 करोड़ के ज्यादा हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र 10 करोड़ 43 लाख 89 हजार 634 हो गई है तथा 22 लाख 68 हजार 681 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा इस वायरस को पांच करोड़ 76 लाख 56 हजार 116 लोग मात दे चुके हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.65 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 450,681 लाख मरीजों की मौत चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 90 हजार से अधिक हो गया है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 80 हजार 455 हो गयी है जबकी मृतकों का आंकड़ा एक लाख 54 हजार 703 तक पहुंच गया है।
ब्राजील में कोरोना वायरस से 93.39 लाख के अधिक लोग प्रभावित हुए है और इस महामारी से करीब 227,563 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38.82 लाख से ज्यादा हो गयी है और 109,547 लोगों की मौत हुई है।
रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 38.58 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 73,497 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 33.10 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 77,741 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 28.83 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 60,370 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में अब तक संक्रमितों की संख्या करीब 25.83 लाख पार हो गयी है और 89,344 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,354 लोग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.52 लाख के पार हो गयी है तथा 59,776 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 54,877 लोगों ने जान गंवाई है।
अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.52 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 48,539 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 18.86 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 161,240 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 15.27 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 37,897 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 14.63 लाख तक पहुंच गयी और 45,344 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 14.31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,110 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.66 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 24,100 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11.42 लाख के पार हो गयी है और 41,181 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडोनेशिया में कोरोना से 10.99 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 30,581 तक पहुंच गया है।
नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या करीब 10.03 लाख तक पहुंच गयी गयी है तथा 14,281 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से 10.03 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,683 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.94 लाख के पार पहुंच गयी है और 20,361 लोगों की मौत हुई है। पुर्तगाल में इस महामारी से 7.40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 13,257 लोगों की जान जा चुकी है।
चिली में कोविड-19 से 7.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,576 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना से 7.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,576 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.16 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,216 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या करीब 6.68 लाख तक पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4948 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.23 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13079 तक पहुंच गया है।
स्वीडन में इस महामारी से 5.80 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,939 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 5.50 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 11,833 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5.36 लाख के पार पहुंच गयी हैं जबकि 8162 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
फिलीपींस में 5.30 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,942 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्जऱलैंड में इस महामारी से 5.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9530 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.73 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 8323 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7902 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6386 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा में ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पेश
Next: किसानों से मिलने पहुंचे विपक्ष के नेता, बैरंग लौटे वापस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.