Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की शुरुआत, जनभागीदारी से तय होगी स्वच्छता रैंकिंग
  • अल्मोड़ा

ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की शुरुआत, जनभागीदारी से तय होगी स्वच्छता रैंकिंग

RNS INDIA NEWS 30/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘स्वच्छ भारत सर्वेक्षण ग्रामीण-2025’ की शुरुआत हो चुकी है। यह राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण जल शक्ति मंत्रालय के निर्देश पर देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की प्रगति और जनसहभागिता का आकलन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अल्मोड़ा जिले में इस कार्य की जिम्मेदारी रिसर्च एजेंसी एम्स के वरिष्ठ फील्ड अधिकारियों राकेश चौहान और शुभम भट्ट के नेतृत्व में प्रशिक्षित सर्वेक्षणकर्ताओं की टीम को सौंपी गई है। परियोजना प्रबंधक स्वजल ने बताया कि यह सर्वेक्षण ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, जनभागीदारी और व्यवहार में आए बदलावों की विस्तृत समीक्षा करेगा। इससे केंद्र सरकार को न केवल जमीनी हकीकत की स्पष्ट तस्वीर मिलेगी, बल्कि भविष्य की नीतियों और योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार करने में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि यह सर्वेक्षण नीतिगत निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा। सर्वेक्षण का एक अहम हिस्सा नागरिक फीडबैक भी है, जिसके माध्यम से ग्रामीण जनता अपने गांव की स्वच्छता स्थिति को लेकर सुझाव, अनुभव और प्रतिक्रियाएं साझा कर सकती है। यह फीडबैक स्थानीय प्रशासन व ग्राम पंचायतों को आवश्यक सुधारों की दिशा में कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा। सर्वेक्षण में शौचालयों की उपलब्धता और उपयोग, ठोस एवं तरल कचरा निस्तारण की व्यवस्था, स्कूल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, हाट-बाजार आदि सार्वजनिक स्थलों की सफाई, सामुदायिक शौचालयों की स्थिति और खुले में शौच की प्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर गहन मूल्यांकन किया जा रहा है। राज्य के सभी 13 जिलों में यह सर्वेक्षण चल रहा है, जिसमें कुल 95 विकासखंडों को शामिल किया गया है। प्रत्येक जिले से 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिनमें यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। जन सामान्य से अपील की गई है कि वे ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण’ मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे फीडबैक दें। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतगणना के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त, 31 जुलाई को 11 ब्लॉकों में होगी मतगणना
Next: सेब से भरी पिकअप नहर में समाई, चालक-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, बाल-बाल बचे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.