Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश, 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश, 2 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

RNS INDIA NEWS 30/07/2025
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार को सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों की अभी पहचान नहीं हुई है। एलओसी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि का पता चलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ के देघवार सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया था। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर जब तलाशी अभियान चलाया गया तो गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी का जवाब दिया गया, जिसके बाद जंगलों से 2 शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इलाके की घेराबंदी के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।
सोमवार को भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम ने संयुक्त अभियान में श्रीनगर के बाहरी इलाके में महादेव पहाड़ी पर ऑपरेशन महादेव चलाकर 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकियों की पहचान सुलेमान उर्फ आसिफ, हमजा अफगानी और जिबरान के रूप में हुई है। तीनों लश्कर के सदस्य और पाकिस्तान के निवासी थे। आतंकियों ने ही 22 अप्रैल को पहलगाम हमल को अंजाम दिया था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गहरी खाई में गिरी टैक्सी; एक की मौत, एक गंभीर घायल
Next: अलकायदा से जुड़ी 30 वर्षीय संदिग्ध आतंकी महिला बेंगलुरु से गिरफ्तार, गुजरात एटीएस ने पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.