Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूर्व विधायक का आमरण अनशन आज से
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व विधायक का आमरण अनशन आज से

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। सितारगंज सिडकुल मार्ग निर्माण, नदियों से उप खनिज अभिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग, सडक़ दुर्घटना में मृतकों और घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक नारायण पाल एवं सितारगंज पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे सिसौना में शुक्रवार यानी आज से अपने समर्थकों के साथ आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वे आंदोलन में डटे रहेंगे। गुरुवार को पूर्व विधायक पाल ने कहा उन्होंने बीती 22 जनवरी को सिसौना-सिडकुल सडक़ हादसे को लेकर जनांदोलन किया था। लेकिन उत्तराखंड शासन और प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इस जनांदोलन को लेकर कई लोगों पर मुकदमे हुए। बावजूद शासन-प्रशासन व सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने पीडि़तों को मुआवजा दिलाने के लिए रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा शुक्रवार 10 बजे से सिसौना-सिडकुल सडक़ हादसे में मृतक एवं घायलों को मुआवजा दिए जाने, नदियों से उप खनिज अभिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्माण एवं सितारगंज सिडकुल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर समर्थकों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया जनसेवा करने पर उनके ऊपर झूठे मुकदमे थोपे जा रहे हैं। कहा इस बार मुकदमे दर्ज कर उन्हें आंदोलन से नहीं हटा पायेंगे। उन्होंने आरोप लगाया क्षेत्र में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप है, तमाम सडक़ें जर्जर हैं। आए दिन लोग जर्जर सडक़ों पर दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में 8 फरवरी से स्कूल खोलने को लेकर एसओपी जारी
Next: गोल्डन कार्ड बनाए बिना ही वेतन कटौती पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.