Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान के थोक गोदाम में लगी भीषण आग
  • ऊधम सिंह नगर

इलेक्ट्रॉनिक सामान के थोक गोदाम में लगी भीषण आग

RNS INDIA NEWS 27/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  इलेक्ट्रॉनिक सामान के थोक गोदाम में भीषण आग लगने से करीब दो करोड़ से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किच्छा बाईपास स्थित भारत इंजीनियरिंग वर्क्स में रविवार सुबह सात बजे फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना मिली। इस पर अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) महेश चंद्र के नेतृत्व में दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की भयावहता को देखते हुए पंतनगर फायर स्टेशन और बजाज इंडस्ट्री से भी एक-एक गाड़ी मंगवाई गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि आग काफी तेजी से फैली थी, जिससे गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, लेकिन पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। गोदाम के मालिक सुनील सोनी ने बताया कि उनके यहां से इलेक्ट्रॉनिक सामान की सप्लाई होती है। यहां इलेक्ट्रॉनिक पैनल, ट्यूबलाइट, बल्ब और अन्य उपकरण रखे जाते हैं। आग से करीब दो करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस सिलेंडर फटने से 5 झुलसे, तीन बच्चे भी शामिल
Next: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पति समेत तीन पर केस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.