Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 10 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

10 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 26/07/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  यूपी के ठाकुरद्वारा निवासी एक व्यक्ति ने सऊदी अरब भेजकर रोजगार दिलाने के नाम पर काशीपुर 10 युवकों को 50-50 हजार रुपये ठग लिया। सभी का पासपोर्ट भी हड़प लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जसपुर खुर्द पाकीजा कॉलोनी निवासी अयूब अली पुत्र मोहम्मद हनीफ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनकी जान-पहचान ग्राम गोपीवाला थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी शमशाद पुत्र जमील अहमद से थी। दो माह पूर्व शमशाद ने विदेश भेजने का झांसा देकर उससे व मोहम्मद आकिब, मोहम्मद इस्लाम, यामीन, अजीम, मोहम्मद वसीम निवासी जसपुर खुर्द, फहीम अहमद, जाहिद हुसैन, समीर निवासी रजपुरा रानी चापट, सरफराज निवासी गुलड़िया से 50-50 हजार रुपये नकद तथा पासपोर्ट ले लिए। शिकायतकर्ता अयूब अली ने बताया कि 9 मार्च को सभी पीड़ितों ने आरोपी शमशाद को रकम और पासपोर्ट दिए। उसने मेडिकल परीक्षण के लिए 11 मार्च को दिल्ली बुलाया। जहां शमशाद ने आश्वासन दिया था कि इसी माह के अंत तक सब की टिकट हो जाएगी, लेकिन उसके बाद वह फरार हो गया। 19 अप्रैल को जब पीड़ित लोग शमशाद के घर गए, तो वह वहां नहीं मिला। बाद में वह व्हाट्सएप पर गालियां और जान से मारने की धमकियां देने लगा। कोर्ट ने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरीकुंड में बोल्डर गिरने से पैदल मार्ग बंद, केदारनाथ जाने से रोके यात्री
Next: राशिफल 27 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.