Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पावरलिफ्टिंग में हरिद्वार के सुमित वर्मा ओवरऑल चैंपियन
  • हरिद्वार

पावरलिफ्टिंग में हरिद्वार के सुमित वर्मा ओवरऑल चैंपियन

RNS INDIA NEWS 21/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  देहरादून में 19 और 20 जुलाई को आयोजित 25वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीएचईएल हरिद्वार के सुमित वर्मा ने 105 किलोग्राम भारवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सुमित ने कुल 770 किलोग्राम वजन (स्क्वाट – 290 किग्रा, बेंच प्रेस – 180 किग्रा, डेडलिफ्ट – 300 किग्रा) उठाकर प्रतियोगिता में सभी को पीछे छोड़ दिया। सुमित वर्मा ने बताया कि वह भेल में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद निरंतर अभ्यास कर प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार करते हैं। हरिद्वार से पावरलिफ्टिंग में लंबे समय बाद किसी एथलीट ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनकर जिले का नाम रोशन किया है। सुमित की इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों और उनके सहयोगियों ने बधाई दी है। सुमित ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच, परिजनों और भेल के सहयोगी स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा कि आगे उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपियों को हरिपुर में पकड़ा
Next: कांवड़ मेले में बीईजी आर्मी तैराक दल ने 107 शिवभक्त कांवड़ियों का बचाया बहुमूल्य जीवन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.