Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • ड्रिलिंग के दौरान चट्टान खिसक जाने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
  • पिथौरागढ़

ड्रिलिंग के दौरान चट्टान खिसक जाने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में निर्माणाधीन मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर स्यूनी के पास सडक़ कटिंग के लिए ड्रिलिंग के दौरान चट्टान खिसक जाने से दो मजदूर दब गए। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सडक़ कटिंग का काम कपंनी कर रही है। मुनस्यारी-मिलम मार्ग निर्माण के लिए चट्टानों को काटने का काम चल हर है। बुधवार को कंपनी के दो ड्रिल ऑपरेटर जब ड्रिलिंग कर रहे थे तो उसी समय विशाल चट्टान दरक गई और भारी बोल्डर गिरने लगे। इस दौरान हादसे में हनुमान कुमार 22 वर्ष पुत्र अशोक कुमार निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश और प्रदीप कुमार 32 वर्ष निवासी हरिपुर, जिला सुल्तानपुर यूपी बोल्डरों के नीचे दब गए। साथी मजदूरों ने चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को गंभीर हालत में मलबे के नीचे से निकाला। जिसमें प्रदीप कुमार की हालत नाजुक बनी थी। दोनों को मुनस्यारी सीएचसी लाया गया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही प्रदीप कुमार की मौत हो गई। घायल हनुमान कुमार का उपचार कर रहे डा. कृष्णा फस्र्वाण ने बताया कि प्रदीप कुमार की अस्पताल पहुंचने से पूर्व मौत हो गई थी। जबकि हनुमान कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया। बुधवार को पुलिस ने मृतक प्रदीप कुमार के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया। मृतक और घायल के घर पर सूचना भेज दी गई है। स्यूनी नामक स्थान पर विशाल चट्टान काट कर सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग पर लीलम, दरकोट व जिमीघाट में इससे पूर्व भी इस तरह की घटनाएं घटने से चार मजदूरों की मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय घटना घटी उस समय बीआरओ के बड़े अधिकारी भी स्थल पर मौजूद थे, परंतु विशाल बोल्डरों के चलते उन्हें तोडक़र मजदूरों का निकालना पड़ा। घायल हनुमान कुमार के पैर और हाथों पर गंभीर चोट है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एंट्री ड्रग्स पॉलिसी बनाने के साथ गढ़वाल और कुमांऊ में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने की पैरवी
Next: देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ फैशन सम्मेलन का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.