Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ई-रिक्शा चालक की हत्या में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

ई-रिक्शा चालक की हत्या में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/07/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   पथरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इन दोनों ने ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव आम के बगीचे में फेंक दिया था। पुलिस ने वह गमछा भी बदामद कर लिया है जिससे गला घोंटा गया था। गुरुवार को पथरी थाना पुलिस ने बताया कि 14 जुलाई को थाना पथरी क्षेत्र के गांव किशनपुर स्थित एक आम के बगीचे में शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच में मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक प्रदीप 48 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंबुवाला के रूप में हुई। मामले में प्रदीप कुमार के भतीजे मांगेराम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल पुलिस टीम का गठन कर जल्द हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस टीम ने मोबाइल की सीडीआर का अवलोकन कर और मुखबिरों की सूचना पर मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह जताकर जांच की। जांच में पता चला कि उसके पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और 10 साल पहले उसने प्रदीप कुमार से विवाह किया था, लेकिन उसका कुछ दिन बाद ही गांव के ही सलेक नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल गया। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि घटना के दिन से ही सलेक का मोबाइल नंबर बंद है और वह गांव से फरार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप की पत्नी रीना उम्र 36 वर्ष को हिरासत में ले लिया और उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने अवैध प्रेम प्रसंग एवं षड्यंत्र रचकर सलेक के हाथों प्रदीप की हत्या कराने की बात कबूल की। इसके बाद पुलसि ने हत्यारोपी सलेक को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। सलेख की निशादेही पर पुलिस ने प्रदीप का गला घोंटने में प्रयुक्त साफा (गमछा) बरामद कर लिया। पथरी एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह रहे पुलिस टीम में शामिल पुलिस टीम में पथरी एसओ मनोज नौटियाल, एसएसआई यशवीर सिंह नेगी, अशोक सिरसवाल, रोहित कुमार, सुशील कुमार, मुकेश चौहान, अजीत तोमर, नारायण राणा, अनिल सिंह, वसीम सीआईयू शाखा हरिद्वार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार
Next: माँ बेटे के लिए खतरे का सबब बने शस्त्र लाईसेंस को डीएम ने किया निरस्त

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.